फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुफ्त सफर के लिए दो दिन भीड़, तीसरे दिन बारिश ने थामे कदम

Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला रोडवेज डिपो पर बस में बैठतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर के लिए पहले दो दिन रोडवेज बसों में खूब भीड़ रही, लेकिन शनिवार को बारिश ने सवारियों के कदम थाम दिए।
विज्ञापन

लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ डिपो की 260 से अधिक बसें संचालित हुईं, फिर भी शनिवार को बस स्टैंडों पर सामान्य दिनों जैसी ही भीड़ रही। शाम को बारिश थमने पर सवारियां कुछ बढ़ीं, लेकिन धक्का-मुक्की के हालात नहीं बने।
रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ एक सहयात्री के लिए भी मुफ्त सफर की सुविधा दी गई थी। पहले दिन गोला डिपो से 15,713 और लखीमपुर डिपो से 9,868 यात्रियों ने मुफ्त सफर किया। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या करीब 30 प्रतिशत बढ़ी। शनिवार को लगातार बारिश के कारण यात्री संख्या सामान्य रही।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ डिपो के अनुसार रक्षाबंधन पर 28,836 बहनों और उनके सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। इनमें 20,185 महिला यात्री और 8,651 सहयात्री शामिल रहे। यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी संचालित की गईं।
एआरएम महेशचंद्र कमल ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बसें लगाई गईं। संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें