बांकेगंज। बीआरसी सभागार में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय पठन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पठन कौशल और लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया।
बीईओ राकेश कुमार के निर्देशन में हुई पठन प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूलों के 32 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बांकेगंज और सौखिया स्कूल के कक्षा छह के छात्र रितेश, कक्षा सात की अवनी और कक्षा आठ की रेजवी का चयन हुआ।
निबंध प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय वन बुधेली, महुरैना और लोचनपुर के कक्षा छह, सात और आठ की अविष्का देवी, अपर्णा देवी और आर्य का चयन हुआ। शिक्षकों ने चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
बीईओ ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर में एक और दो सितंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय पठन एवं निबंध प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इस मौके पर दिनेश शर्मा, एआरपी राहुल मौर्य, अभिनव वाजपेयी, सत्यानंद, कृष्ण कुमार, कमलेश कुमार, अवशेष वर्मा, प्रमोद कुमार समेत शिक्षक मौजूद रहे।