फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ठुठवा मेला में उमड़ा जनसैलाब, खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
मेले का आनंद लेने मेलार्थी -श्रोत संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर क्षेत्र के ठुठवा मेला में काफी संख्या में लोग पहुंचे और मेले का आनंद लिया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


धौरहरा तहसील क्षेत्र के ईसानगर क्षेत्र में लगने वाला ठुठवा मेला शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा से शुरू हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। साथ ही नदी किनारे दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई। इसके अलावा मेले में आए लोगों ने खूब खरीदारी की। मेले में मुख्य रूप में मिठाइयां, खिलौने, लाइया, जलेबी आदि खूब बिका। वहीं बच्चों ने झूले और सर्कस का आनंद उठाया।
इसके अलावा श्रद्धालुओं ने सामूहिक भंडारा भी किया। वहीं धौरहरा की मशहूर मिठाई खीर मोहन ठुठवा मेला में खूब बिकी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद सीओ धौरहरा प्रीतम पाल सिंह ने संभाल रखी है। इसके अलावा ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार, पढुआ थाना प्रभारी निराला तिवारी, खमरिया प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय के अलावा फ्लड पीएसी बल की तीन बटालियन नावों के साथ घाटों पर नावों के साथ निगरानी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें