फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी का उड़ा मखौल

विज्ञापन
ईदगाह कंटेन्मेंट जोन का जायजा लेते डीएम एसपी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने के बाद भी बाजार, बैंक हो या सरकारी दफ्तर, कहीं पर भी लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को तहसील सदर में काफी भीड़भाड़ रही। यहां अफसरों की नाक के नीचे सामाजिक दूरी का जमकर माखौल उड़ाया गया, लेकिन अफसर पूरी तरह से अंजान बने रहे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। रोज संक्रिमतों के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। खपरैल बाजार, पटवा मार्केट, किराना बाजार हो या फिर बैंक। हर जगह लोग सामाजिक दूरी नहीं रख रहे हैं। बृहस्पतिवार को तहसील सदर में भी भारी भीड़भाड़ रही। लोगों के बीच कोई सामाजिक दूरी नहीं थी, जबकि तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कई अफसर भी मौजूद रहे।

डीएम ने कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में स्थित विभिन्न कार्यालयों सहित विभिन्न पटलों का गहनता से निरीक्षण किया और कोविड 19 से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से सामाजिक दूरी का शत प्रतिशत अनुपालन करने के साथ ही फेस मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए। डीएम ने डीएसओ कार्यालय, एडीएम कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी दफ्तर पहुंच कर मौके पर मौजूद बंदोबस्त अधिकारी ओमप्रकाश अंजोर को निर्देशित किया कि न्यायालय संबंधी कार्यों के दौरान सामाजिक दूरी का शत प्रतिशत पालन किया जाए। इसके उपरांत उन्होंने कलक्ट्रेट में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम अरुण कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने कंटेन्मेंट जोन ईदगाह का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी। गुरुवार की दोपहर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने शहर के कंटेन्मेंट जोन ईदगाह का निरीक्षण किया। कंटेन्मेंट जोन में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों से सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन के अंदर किसी प्रकार का आवागमन न होने दिया जाए। डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से ही आवश्यक सामग्री आपूर्ति की जाए। मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कंटेन्मेंट जोन के अंदर अभियान चलाकर युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर विजय आनंद, अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश मौजूद रहे।

कोरोना की जांच कराने विधायक लखनऊ गए
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना कोविड-19 की जब तक वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक एहतियात ही एक मात्र बचाव है। जन प्रतिनिधियों से प्रतिदिन काफी लोग क्षेत्र से अपनी समस्या सुनाने आते हैं। भले ही सामाजिक दूरी का पालन, सैनिटाइजेशन कराया जाता है लेकिन कौन व्यक्ति संक्रमित है, इसका कुछ पता नहीं चलता। क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि गुरुवार अपनी कोरोना जांच कराने लखनऊ गए हैं।
विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन काफी लोगों से विधायक अरविंद गिरि की मुलाकात होती है। कौन व्यक्ति संक्रमित है यह पता नहीं होता। इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर विधायक एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच कराने लखनऊ गए हैं। साथ ही जनता से अपील की है कि जब अति आवश्यक कार्य हो तभी निवास स्थान पर आएं और एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें