मझगईं के गंगापुरवा में निकले मगरमच्छ को छोड़ते वनकर्मी।
- फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। इलाके के गंगापुरवा गांव के एक घर में दो मीटर लंबा मगरमच्छ घुस गया। जिसके घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मझगईं रेंज के कर्मचारियों को दी गई। जिसके बाद पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर सरयू नदी में छोड़ दिया।
मंगलवार रात गंगापुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी गौरीशंकर के यहां एक भारी भरकम मगरमच्छ घुस आया। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से गांव के रास्ते जलमगन हैं। लगभग एक फुट पानी रास्ते पर भरा हुआ है। इसी पानी की वजह से मगरमच्छ गन्ने के खेतों से निकलकर गांव के अंदर आ गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से मगरमच्छ को रस्सों से बांधकर डाल दिया। बुधवार सुबह सूचना पाकर पहुंचे मझगईं रेंज के फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा, दरोगा विक्रम सिंह, राकेश शुक्ला, वाचर अशरफ अली, कलाम आदि वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ा। जिसके बाद उसे सरयू नदी में ले जाकर छोड़ गया, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फारेस्ट गार्ड ने बताया कि मगरमच्छ लगभग दो मीटर लंबा और 80 किलो वजनी था।