फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसा मगरमच्छ, पकड़ने में नाकाम रही वन विभाग की टीम

Fri, 13 Mar 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घर में घुसकर बैठा मगरमच्छ। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में घुसकर निर्माणाधीन मकान में जा बैठा। मगरमच्छ को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बावजूद उसे पकड़ नहीं सकी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राधेश्याम के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। घर का पिछला हिस्सा सुतिया नाले की ओर खुला है, जिससे मगरमच्छ रेंगते हुए अंदर पहुंच गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर नाले की ओर भाग निकला। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

चहलार में मृत मिला हिरन
धौरहरा। वन रेंज क्षेत्र के गांव चहलार के पास शुक्रवार को एक हिरन मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरन को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, चहलार गांव के पास खेतों के किनारे एक हिरन घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया था। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरन को उठाकर पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हिरन पर आवारा कुत्तों ने हमला किया होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें