फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: लखीमपुर खीरी में बेटे के सामने पिता को खींच ले गया मगरमच्छ, नाले में मछली पकड़ने गए थे दोनों

Mon, 08 Sep 2025 11:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में खौफनाक घटना हुई है। सुतिया नाले में रविवार को मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसके चंगुल से पुत्र तो बचकर निकल गया, लेकिन पिता को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
मगरमच्छ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में चौका नदी के सूतिया नाले में रविवार दोपहर मछली पकड़ने गए पिता और पुत्र पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसके चंगुल से पुत्र तो किसी तरह बचकर निकल गया, लेकिन उसके सामने ही पिता को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। हादसे के बाद गोताखोर तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला था। 

विज्ञापन


गांव जयंदरपुर निवासी रामसागर निषाद (50) पुत्र कामता रविवार दोपहर बेटे विष्णु निषाद के साथ गांव किनारे सुतिया नाले में मछली पकड़ने गए थे। बताते हैं कि मछली फंसाने के लिए दोनों नाले में जाल डाल रहे थे। इस बीच नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। विष्णु तो बच गया, पर रामसागर को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। युवक की चीख-पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए। शारदानगर पुलिस और वन दरोगा अशोक शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों के जरिये तलाश शुरू कराई। शाम तक उनका कुछ पता नहीं लगा था। 

यह भी पढ़ें- चप्पल उतार नदी में कूद गईं बहनें: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला दोनों का सुराग, एक की उम्र 14 तो दूसरी 15 साल की
विज्ञापन

 

Trending Videos

नदी नाले के किनारे न जाएं ग्रामीण 
शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में एक ग्रामीण लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। रेंजर शारदानगर अभय कुमार मल्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ग्रामीण की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी। ग्रामीणों को इस वक्त नदी नाले के करीब जाने से एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

पीलीभीत: आबादी में पहुंचा मगरमच्छ 
पीलीभीत के ग्राम गजरौला कला सहराई में शनिवार रात कटना नदी से निकला एक मगरमच्छ गली में पहुंच गया। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, इसके चलते यह मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में भटक आया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सियों से बांध लिया और सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें