फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राहत सामग्री लेने जा रहे लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, बाढ़ में पिता-पुत्री लापता

Sat, 06 Sep 2025 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

UP Accident News Today: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अधूरे पुल के पिलर से टकराने से 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई, जिससे पिता-पुत्री पानी में बह गए। बाकी लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन
मौके पर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के खीरी टाउन क्षेत्र के गांव नौव्वापुर के पास शनिवार सुबह राहत सामग्री लेने जा रहे ग्रामीणों की नाव शारदा नदी में पलट गई। नाव डूबने की खबर सुन आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। नाव में सवार पिता और पुत्री का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन


खीरी थाना क्षेत्र के गांव नव्वापुर नकहा में राहत सामग्री लेने और बाजार के लिए नाव में सवार होकर लगभग 20 लोग नकहा जा रहे थे। इसी दौरान नौव्वापुर घाट के पास शारदा नदी पर बने अधबने पुल से टकराकर नाव पलट गई। नाव में सवार लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह निकाला। इसमें नव्वापुर निवासी 40 वर्षीय कैलाश और उसकी पत्नी माधवी तथा 15 वर्षीय पुत्री सीमा भी सवार थी। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जन्मा मृत बच्चा, पुलिस कराएगी डीएनए जांच; युवक ने की थी दरिंदगी
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी 
माधवी को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन कैलाश और उसकी पुत्री सीमा पानी के तेज बहाव में लापता गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पिता और पुत्री की तलाश में लग गई। नाव से दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह और एएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लापता लोगों की तलाश शुरू कराई। 

विज्ञापन

एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि शारदा नदी में नाव पलटने की सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। हादसा नदी के बीच टूटे हुए पुल के पिलर की वजह से हुआ है। ग्रामीण राहत सामग्री लेने जा रहे थे। दो लोगों के लापता होने की सूचना है। गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश कराई जा रही है। ग्रामीणों को राहत सामग्री व अन्य मदद पहुंचाई जाएगी।

बाढ़ से घिरे हैं कई गांव 
जिले में शारदा नदी उफान पर है। कई गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। ग्रामीण सड़कों के किनारे और ऊंचे स्थानों पर डेरा डाले हुए हैं। लोगों के सामने खाने-पीने की चीजों का भी संकट हैं। ऐसे में लोग नाव से सफर करके दूसरे गांवों और सरकारी के राहत शिविरों से सामग्री लाकर जीवन यापन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें