फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिटिकल और संवेदनशील बूथों  की पहचान करने के बताए तरीके

Tue, 10 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। 
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदार ने लेखपालों संग की बैठक, मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम और तहसीलदार ने लेखपालों के साथ बैठक कर उन्हें क्रिटिकल और संवेदनशील बूथों की पहचान करने के तरीके समझाए। अधिकारियों ने इसके बाद रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम शादाब असलम ने क्रिटिकल बूथों की जानकारी देते हुए कहा कि क्रिटिकल बूथ वह हैं जहां पिछले चुनाव में किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में या तो बहुत वोट पड़ें हो या कम वोट पड़ें हों। इसके साथ ही जिन बूथों तक पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो उनको भी इसी श्रेणी में रखा जाए। वनरेबल बूथ की पहचान का तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां एक वर्ग विशेष मतदाताओं को वोट डालने से रोके, वहां के बूथ इसी श्रेणी में रखे जाएंगे। बताया कि इसके लिए तहसील और थाने की संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जाएगी और संवेदनशीलता की पहचान बताई। बताया कि मिश्रित आबादी हो, प्रधानी या अन्य कोई राजनैतिक विवाद हो और एक केंद्र में तीन से अधिक बूथ हों वह सभी इसी श्रेणी में आएंगे। तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने निर्देश दिया कि लेखपाल जल्द अपने क्षेत्र की बूथों की श्रेणी तय कर रिपोर्ट दें। ताकि उसी अनुरूप तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तहसील सभागार में क्षेत्र के समस्त बीएलओ की बैठक प्रात: 11 बजे होगी। इसमें नवीन मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा। बता दें कि 12 जनवरी से बूथों पर नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। बैठक में लगभग सभी लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें