फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर नकेल कसे अफसर

Thu, 30 Apr 2015 12:09 AM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ रेंज के डीआइजी आरके चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्होंने सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान परेड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी दफ्तर समेत अन्य दफ्तरों का जायजा लिया है।
विज्ञापन


डीआईजी रेंज मंगलवार की देरशाम खीरी पहुंचे थे। बुधवार की सुबह उन्होंने वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत करते हुए पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को देखा। वहां कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश एसपी अरविंद सेन को दिए। इस दौरान चार तबादलों की बाबत शिकायतें मिलीं, जिनके निस्तारण का आश्वासन दिया। एसपी दफ्तर, पुलिस कार्यालय का जायजा लेने के बाद एसओ, प्रभारी निरीक्षकों और सीओ के साथ बैठक की। अपराधियों पर नकेल कसने और अपराधों के खुलासे के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस में 80 फीसदी काम फोर्स के जरिए होता है, जिसमें सबसे ज्यादा सिपाहियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सिपाहियों को समय से कार्य करने के लिए सक्रिय करें, जिससे अपराधों पर लगाम लगाने के साथ ही खुलासों में आसानी रहेगी। डीआईजी ने वर्ष 2014 के दौरान हुए अपराधों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के सीओ, एसओ, प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
सिपाहियों की बीट बुक का बदलेगा कलेवर
लखीमपुर खीरी। डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने बताया है कि बीट बुक आफ द वीक कांसेप्ट के तहत सिपाहियों की बीट बुक अहम है। इसका कलेवर बदला जाएगा। बीट बुक में अमूमन साधारण जानकारियों से इतर अब साइबर कैफे, बैंक, एटीएम समेत अपराधियों के ठिकानों के बारे में जानकारियां रहेंगी। इसी आधार पर कैरेक्टर रोल लिखने की सलाह भी दी है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने कहा है कि पुलिस को अपने आचरण और व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है, तभी हम बेहतर परिणाम दे सकेंगे। जनता का सहयोग अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने चौकीदारों की भूमिका पर टिप्स देते हुए कहा है कि चौकीदार गांव की सूचना देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जिसका उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की जीपीएफ बुक दिखाने और उनमें नामिनी की कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।
पलिया थाने का करेंगे निरीक्षण
डीआईजी आरके चतुर्वेदी बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे पलिया थाने का निरीक्षण करेंगे और दुधवा घूमेंगे। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि
डीआईजी को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक रद करनी पड़ी है, क्योंकि तय समय पर कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था। लिहाजा डीआईजी ने बैठक निरस्त कर पलिया प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें