एक युवक ने खुदकुशी की नियत से ओवरब्रिज से छलांग लगा दी, जिसकी चपेट में आकर युवक समेत एक रिक्शा चालक घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सदर कोतवाली में समाधान दिवस पर मौजूद एसपी अरविंद सेन भी जानकारी पर घटनास्थल पहुंचे।
मोहल्ला कनौजिया कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गोविंद कश्यप एक कैंटीन पर काम करता है। शनिवार को वह बाइक से ओवरब्रिज पर पहुंचा, जिसके बाद बाइक को खड़ी कर ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। तभी नीचे से पैदल रिक्शा लेकर गुजर रहा खीरी थाना क्षेत्र के गांव मचलिया निवासी रिक्शा चालक विनोद ऊपर से गिरे गोविंद की चपेट में आ गया जबकि गोविंद सीधा रिक्शे पर गिरा और घायल हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। वहीं गोविंद के घरवालों ने ब्रिज से युवक के कूदने के कारणों के बारे में जानकारी से इंकार किया है।