फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 17 Sep 2016 11:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोला में शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी मिल कालोनी के पास 25 वर्षीय युवक रजनीश मिश्रा की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक को तीन गोलियां मारीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो उन्होंने युवक को जमीन पर गिरा देखा। घटनास्थल पर ही युवक की हीरो हांडा मोटर साइकिल पड़ी थी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान उसकी जेब में मिले वोटर आईडीकार्ड से हुई है। वह नगर के मोहल्ला पश्चिमी दिक्षिताना का निवासी था। इसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस भी मिले हैं। कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक पर हत्या और लूट के मुकदमे दर्ज थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इसका आपराधिक रिकार्ड है इसी दिशा से पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इसके घर भी सूचना दे दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें