फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां खीरी।
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिकुनियां-खैरटिया के बीच हुई दुर्घटना
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक आई ट्रेन से कटकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

मैलानी से बहराइच जा रही 52252 पैसेंजर ट्रेन तिकुनियां से 10.23 मिनट पर रवाना हुई। तिकुनियां और खैरटिया के मध्य पिलर संख्या 182-9 के पास ग्राम पंचायत जसनगर के मजरा फौहारी बाबा के सामने एक युवक ट्रैक पार कर रहा था। अचानक आई ट्रेन से उसकी कटकर मौत हो गई। इंजन युवक को कई मीटर तक खींच ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई रईस अहमद ने बताया कि मृतक की जेब से 770 रुपये बरामद हुए हैं। मृतक का रंग गोरा है और वह बदन पर काली पैंट आसमानी कलर की शर्ट पहने है। मृतक की शिनाख्त ग्रामीणों द्वारा कराई गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें