फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ते समय प्राइवेट कर्मचारी झुलसा

Tue, 30 Dec 2014 07:33 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर तार ठीक कर रहा प्राइवेट कर्मचारी करंट से झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर लाइन कटने के बाद वह तारों से छूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान वह झुलसकर जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीतापुर भेजा है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खखरा गांव के मजरा लट्ठौनापुरवा निवासी प्रमोद कुमार (36) बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करता है। मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे वह संविदा बिजलीकर्मी अनिल के साथ औरंगाबाद मार्ग पर शिवाला मंदिर के निकट बिजली न आने की शिकायत पर उसे ठीक करने के लिए गया था। मौके पर जब उसे फाल्ट समझ में नहीं आया तो उसने मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात निर्मल कुमार से शटडाउन लेकर ग्यारह हजार हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गया जबकि साथ आया अनिल सीढ़ी पकडे़ नीचे खड़ा रहा।
प्रमोद तार जोड़ रहा था कि करंट आ गया। वह तारों से चिपक गया और जलने लगा। आग की लपटों में घिरे प्रमोद को बचाने के लिए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी तब लाइन कटने के बाद वह तारों से छूटकर नीचे आ गिरा लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलसकर घायल हो चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद को उपचार के लिए सीतापुर भेजा जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के समय स्थानीय जेई उमेश गौतम भी मौजूद थे लेकिन हादसे के बाद वह संविदा कर्मी अनिल के साथ कहीं गायब हो गए।
विज्ञापन

जेई उमेश गौतम से जब घटना के बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली लाइन की चपेट में आए प्रमोद को वह जानते तक नहीं हैं और न ही वह उनके विभाग का कोई कर्मचारी है। पोल पर चढ़कर लाइन सही करने के सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब देकर कहा कि उसने पावर हाउस से शटडाउन लिया था अचानक लाइन कैसे चालू कर दी गई इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें