फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जलकर मौत दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2015 06:55 PM IST
शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव बेनीपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम एक महिला की जलकर मौत हो गई है। मृृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेनीपुरवा निवासी गोवर्धन की शादी छह वर्ष पूर्व फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव इच्छारामपुरवा निवासी शिवकुमार की पुत्री शिवदेवी से हुई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम घर के कमरे में शिवदेवी की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी पाकर मृतका के पिता शिवकुमार भी मौके पर पहुंच गए। रात में ही मृतका के पिता ने पति गोवर्धन, सास और दो चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी एमपी सिंह करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें