फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Apr 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थानाक्षेत्र के गांव लगुचा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका का पति और उसके परिवार वाले घर सेे फरार हो गए हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह मृतका के पिता को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैै।
विज्ञापन

लगुचा निवासी दिनेश की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव घोड़ापुर निवासी रामस्वरूप की पुत्री नीलम (22) से र्हुई थी। मंगलवार की सुबह कुुछ ग्रामीणोें ने रामस्वरूप को फोन से नीलम की मौत की सूचना दी, जिससे रामस्वरूप सन्न रह गया। कुछ देर बाद वह लगुचा पहुंचा तो वहां नीलम का शव जमीन पर पड़ा देखा। कमरे में फंदा लटक रहा था। रामस्वरूप ने बताया कि उसकी पुत्री की पीठ और गले पर चोट के निशान हैं, जिससे नीलम की मौैत संदेह के दायरे में आ गई है। एसओ महेंद्र सचान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रर्वाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें