फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 29 Oct 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र धौरहरा में एक महिला का शव उसी के घर में लटकता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतका के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम लालापुरवा निवासी रजुल्ला की 28 वर्षीय पत्नी खातून बानो का शव उसी के घर में कमरे के कुंडे से लटकता हुआ मिला। उसके कपड़ों पर मिट्टी लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंच गई। मृतका के ससुर शब्बीर ने पुलिस को बताया है घर के सभी लोग खेत में धान काटने गए थे इस बीच मौका पाकर खातून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि मृतका के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर मारकर शव लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें