फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Tue, 19 Jan 2016 05:43 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैरहनी निवासी रामसिंह की 45 वर्षीया मानसिक रूप से कमजोर पत्नी गीतादेवी आस-पास के कई गांवों में घूमा करती थीं। सोमवार को कस्बा दुबहा की साप्ताहिक बाजार से देर शाम लौट रही थी। कस्बे से कुछ दूरी पर किसी तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही दब कर मौत हो गई। सोमवार देर रात मिली जानकारी पर पहुंचे परिवार वालों ने उसकी पहचान की पुलिस से पंचनामा कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें