फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जलकर महिला की मौत, पति झुलसा

Tue, 24 Feb 2015 06:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद क्षेत्र के गांव अशर्फीगंज गांव में जलती हुई ढिबरी में मिट्टी का तेल डालते समय आग लग गई। जिससे एक दंपति झुलस गया। झुलसी महिला को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव अशर्फीगंज निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी सुनीता सोमवार की रात करीब 10 बजे जलती हुई ढिबरी में मिट्टी का तेल डाल रही थी। इसी दौरान आग भड़क उठी। आग से सुनीता की साड़ी जल गई और उसके बाद पेट, सीना आदि बुरी तरह झुलस गया। आग बुझाने के प्रयास में पति मुकेश का हाथ भी झुलस गया। सुनीता को सोमवार रात करीब एक बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुकेश की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें