फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची के ठिकानों पर धावा

Mon, 02 Mar 2015 10:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मद्देनजर डीएम किंजल सिंह ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में कच्ची शराब के लिए कुख्यात गांवों को चिह्नित करते हुए आबकारी, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को गोला एसडीएम विनोद गुप्ता, सीओ मधुवन सिंह और आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मैलानी क्षेत्र के गांव गंगापुर में छापेमारी कर 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 2500 किग्रा लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी सुनील मिश्रा ने बताया कि जनपद के सबसे ज्यादा कच्ची शराब बनाने वाले गांवों को चिह्नित किया जा रहा है। इनमें राजस्व, आबकारी और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को मैलानी क्षेत्र के गांव गंगापुर में कई घरों में दबिश देकर कार्रवाई की गई है। कार्र्रवाई के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसमें संसारपुर, कुकरा और बांकेगंज के चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ शामिल हुए। आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान परुष भागने में कामयाब रहे, मौके पर सिर्फ महिलाएं मिलीं। चार मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें