फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकी मिली मैकेनिक की लाश

Mon, 02 Mar 2015 12:10 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक उजेर अब्बास (40) का शव संदिग्ध हालात में रविवार को हिदायतनगर स्थित एक मकान में फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह ने मौका-मुआयना कर घरवालों से मामले की जानकारी ली। परिवारीजनों ने पुलिस को दी तहरीर में शव मिलने की सूचना दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उजेर अब्बास उर्फ सोबी हिदायतनगर निवासी तारिक के अधबने मकान में पिछले चार साल से बिना किराए के रहता था। मौके पर पहुंचे चचेरे भाई अनीस खां ने बताया कि उजेर के सगे भाई उमेर अब्बास दुबई में रहते हैं। उजेर भी कई वर्ष पूर्व दुबई में रहकर लौटा था। शनिवार की शाम उजेर से हिदायतनगर मोहल्ले के ही एक युवक घर के कुछ काम करने को लेकर बात की थी। रविवार की सुबह वह बुलाने गया तो मकान के अंदर वाले कमरे में उजेर का शव फांसी पर लटकता देखकर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर तमाम लोग एकत्र हो गए। जेल गेट चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने  बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें