मोबाइल कॉल के जरिए लोगों से ठगी करने का एक मामला सामने आया है। इसमें ठगों ने सेवानिवृत्त बिजली कर्मी प्यारेलाल को बैंक पेंशन खाता बंद करने की धमकी देकर उनके एकाउंट और एटीएम नंबर की जानकारी हासिल करके खाते से 14 सौ रुपये उड़ा दिए।
कस्बा निवासी प्यारेलाल के सेलफोन पर शनिवार दोपहर 11 बजे के लगभग कॉल आई, जिसमें ठगों ने खुद कोे बैंक अधिकारी होने की बात कहकर पेंशन खाता संबंधी जानकारी हासिल की। इसमें ठगों ने प्यारेलाल से 31 जनवरी को उनका पेंशन एकाउंट बंद होने की बात कही। इससे घबराकर उन्होंने ठगों को अपना बैंक एकाउंट और एटीएम कोड बता दिया। बाद में प्यारे लाल को इसका आभास हुआ कि यह बैंक अधिकारी नहीं था। इस पर वह एसबीआई की एटीएम मशीन पर पहुंचे। जहां बैंलेस चेक करने पर उन्हें पता लगा कि ठगों ने उनके खाते में जमा 14सौ रुपये उड़ा दिए।