- बगैर लाइसेंस के चल रही पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर फैक्ट्री
- एफएसडीए टीम ने की कार्रवाई, ढाबे और रेस्टोरेंट पर भी छापे
एफएसडीए टीम ने गोला रोड पर ब्लाक कार्यालय के सामने संचालित रायल पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर फैक्ट्री पर छापा मारा, जिसमें मालिक लाइसेंस नहीं दिखा सके। प्लास्टिक की थौलियों में पानी पैक करने वाली दो मशीनों और करीब 16,600 तैयार पाउच को सीज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद टीम ने शहर के ढाबे और रेस्टोरेंट पर भी छापे मारे और गंदगी पाए जाने पर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया है।
अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने गर्मी के मौसम में सुरक्षित शीतल पेय की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए रायल पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जहां पर पाउच में पैकिंग का लाइसेंस नहीं मिला। इस पर टीम ने दो मशीनों को सीज कर दिया। इसके बाद टीम ने एलआरपी चौराहा, गोला रोड पर चल रहे ढाबों और रेस्टोरेंट पर छापे मारे, जहां बोतल बंद कोल्ड ड्रिंक, सोडा, पानी का निरीक्षण किया गया। वीआईपी ढाबे पर एक्सपायरी डेट की 50 पानी बोतल नष्ट कराई गई। इसके अलावा महिपाल ढाबा, पंजाब ढाबा, शेरे पंजाब, शिव भोजनालय का सघन निरीक्षण किया गया। सलेमपुर कोन में ममता इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, प्रीती वर्मा, विवेक वर्मा, आदित्य वर्मा शामिल रहे।