फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कालिंजर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी रज्जू (23) पुत्र रामआसरे रैदास मंगलवार को दोपहर घर में फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पिता रामआसरे ने बताया कि रज्जू उसका इकलौता पुत्र था। अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी को मारता-पीटता था।
विज्ञापन


सास-ससुर को इस बात का डर था कि कहीं परेशान होकर बहू आत्महत्या न कर ले और उन्हें मुकदमे में फंसना पड़े। पुत्र की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को सुबह उसकी पत्नी शिवकलिया बहू हीरू को लेकर शिकायत करने थाने गई थी। इससे क्षुब्ध होकर रज्जू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के एक माह का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें