फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी पड़ी नहरें, धड़ल्ले से बालू खनन

Wed, 20 Jan 2016 05:01 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा सहित ब्लाक क्षेत्र में इन दिनों सूखी पड़ी खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों में धड़ल्ले से अवैध बालू खनन हो रहा है। सूखी पड़ी नहरों में खनन कर निकाली गई बालू के ढेर पटरी किनारे लगाकर खनन माफिया शासन-प्रशासन को आइना दिख रहे हैं।
विज्ञापन

खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों का पानी बंद होते ही माफिया सक्रिय होकर खुलेआम बालू निकालने का धंधा शुरू कर देते हैं। आलम ये है कि माफिया नहर से खनन कर निकाली गई बालू ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सड़क मार्ग से बेखौफ गोला बिक्री के लिए ले जाते है। नहरों किनारे गांवों खैरताली, गुलाब नगर, देवीपुर, दौलतपुर, हरिहरपुर, मोतीपुर, बांकेपुर आदि के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नहरों के सूखते ही माफिया सक्रिय होकर बालू निकालना शुरू कर देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि माफिया नहरों से बालू निकालकर उसके ऊंचे ढेर पटरियों पर लगा देते हैं। इसके बाद वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए लगाए गए बालू के ढेर की बेखौफ दिन रात ढुलाई करते हैं। जिससे नहर की पटरियों में गहरे गड्ढे बन गए हैं, इससे लोगों को निकलने मेें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और विभाग के जिम्मेदारों से नहरों में हो रहे अवैध बालू खनन को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें