फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Thu, 08 Oct 2015 07:10 PM IST
महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के दौरान पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को समीप के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के सल्लिया निवासी 50 वर्षीय रामेश्वर बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था। खेत के करीब पहुंचा ही था कि मूंज हटाते समय वह गिरे पड़े एचटी लाइन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह छटपटाने लगा। इस बीच अपने-अपने खेतों की ओर जा रहे अन्य किसानों की नजर पड़ी, जिससे सभी उसे बचाने दौड़ पड़े। बचाने के दौरान उसी गांव निवासी 52 वर्षीय जाकिर उसका 20 वर्षीय पुत्र फारुक और 45 वर्षीय रफीक झुलस गए। रामेश्वर की हालत गंभीर देख  परिवार वाले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने चल पड़े। बताते हैं अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं झुलसे लोगों को परिवारवालों ने समीप के मुस्काबाद पीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के काफी देर बाद लाइन काटे जाने को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का अनुमान है कि बसैगापुर फीडर से जुड़ी एचटी लाइन स्पार्किंग के कारण टूट गई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें