फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ पीड़ित  परिवार ने दिया धरना 

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव रायपुर में पिटाई कर घर में आग लगाने का मामला 
पुलिस पर लगाया आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप 
मेड़ विवाद में थाना खीरी के गांव रायपुर निवासी जनार्दन गुप्ता की पिटाई और उसके घर में आग लगाने के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज परिवार के लोग तमाम ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और विलोबी मेमौरियल के मैदान पर धरना दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बतादें कि गांव रायपुर निवासी जनार्दन प्रसाद गुप्ता की गांव के प्रधान रमेश यादव से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। लेखपाल द्वारा पैमाइश करने के बाद 21 जून को मेड़बंदी कराकर वह घर वापस आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ग्राम प्रधान ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह कई दिनों तक जिला अस्पताल में भर्ती रहे। पुलिस ने महज तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली। आरोपियों की धमकी से परिवार के लोग गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारी में रुक रहे थे। आरोप है कि 24 जून की रात हमलावरों ने उसके घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने ओयल चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज परिवार के लोग तमाम ग्रामीणों के साथ सोमवार को विलोबी मैदान पहुंचे और पुलिस के खिलाफ धरना दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें