फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, 4 झुलसे

Mon, 27 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बिजली गिरने से भैया फुलवरिया की प्रिया झुलस गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से मौत का सिलसिला जारी है। दूसरे  दिन सोमवार को तीन लोगों की जान चली गई। चार लोग झुलस गए। जिनका इलाज जिला  अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया। इसके  एक दिन पूर्व बिजली गिरने से दो जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन


भलुअनी प्रतिनिधि  के अनुसार, डुमरी निवासी भुअर प्रसाद (36) और उनकी पत्नी गुडडी (32) धान की  रोपाई करने के बाद शाम को घर लौट रहे थे। उसी समय बारिश शुरू हो गई और आकाश  में बिजली कड़कने लगी। रास्ते में ही उनके ऊपर बिजली गिर गई। जिससे दोनों  झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां भुअर प्रसाद  की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है।

भैया फुलवरिया गांव के  योगेश यादव (20) करूअना से बाइक से घर वापस आ रहे थे। अभी वह कुछ दूरी पर  पहुंचे थे कि उनके ऊपर बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसी गांव की 10 साल  की प्रिया पुत्री श्याम सुंदर भी झुलस गई। परिवारवाले इसे लेकर जिला  अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है।  खुखुंदू थाना क्षेत्र के  जिगनी सौनौली निवासी द्रोपदी देवी 55 की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि  इसी गांव की सहदेईया देवी झुलस गई। खुखुंदू के धनौती गांव की राबड़ी देवी  40 पत्नी जय सिंह बिजली गिरने से चपेट में आ गई। दोनों का इलाज जिला  अस्पताल में चल रहा है। आसमान से आफत बरसने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें