फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु के साथ एक को पकड़ा

Sun, 20 Sep 2015 11:31 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज कुकरा रोड पर ग्रामीणों ने बाइक की सीट पर बांध कर ले जा रहे एक पशु तस्कर को धर दबोचा। जब कि एक आरोपी फरार हो जाने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने आरोपी को पशु सहित पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

 रविवार दोपहर दो बजे के करीब कुकरा-बांकेगंज रोड पर बाइक की सीट पर बांध कर दो लोग एक पशु को लिए जा रहे थे। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने बाइक सवारों को रोक कर पूंछ तांछ की। इस दौरान एक युवक अचानक भाग खड़ा हुआ। उसके भागने के बाद ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया। ग्रामीणों ने दूसरे युवक को पशु सहित पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बांकेगंज और कुकरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका चालान भेजने के साथ पशु को ग्रामीण कर सुर्पदगी में दे दिया। पकड़ा गए और फरार आरोपी गांव कुकरा निवासी मुन्ना और मोइदरजा बताए जाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें