फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरा गांव में सवा लाख की चोरी

Sun, 20 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा गांव में शनिवार की रात बेखौफ चोर एक मकान खंगाल ले गए। नकबजनी कर घर के भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन कपड़े आदि करीब सवा लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह जगने के बाद हुई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद गृहस्वामी से तहरीर लेकर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार किसान है। शनिवार की रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात घर के पीछे से सेंध लगाकर भीतर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़ा समेत सवा लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह जगने के बाद हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद गृहस्वामी से तहरीर लेने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर गांव में हुई चोरी की घटना के बाद से लोग डरे-सहमे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें