फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से टकराकर हुई थी युवक की मौत

Sun, 25 Oct 2015 07:50 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला खुटार रोड पर गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के पास बीती 19 अक्तूबर की रात युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेडइंजरी होना दर्शाया गया है। लेकिन युवक कहां का रहने वाला है इसका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना पुलिस ने 20 अक्तूबर की सुबह एक युवक का लावारिस शव गोला-खुटार रोड से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में अधिक चोट लगने से होना दर्शाया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि युवक की मौत रात में किसी वाहन से टकराकर हुई होगी। बताया कि पांच दिन बीतने के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका पार्थिव शव मोर्चरी में रखा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें