गोला-खुटार मार्ग पर बुधवार को शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद ही शव को सड़क किनारे फेंका गया।
बता दें कि जिला शाहजहांपुर के बंडा थाना अंतर्गत गांव भंवरखेड़ा निवासी जाइलो कार चालक 38 वर्षीय वीरपाल गंगवार का शव खून से लथपथ संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला था। उसकी कार से पुलिस ने करीब पौने तीन लाख रुपये बरामद किए थे। एसओ जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मृतक वीरपाल के भाई राजपाल की तहरीर पर इस मामले में अज्ञात लोगों केे खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक के भाइयों शिवकुमार और राजपाल ने बताया कि वीरपाल एक साल से घर नहीं आता था और कार में ही अपना आशियाना बना रखा था। वीरपाल अपनी जाइलो को बुकिंग पर चलाता था। एसओ का कहना है कि हत्या के पीछे कई तथ्य मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है।