फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों और वन कर्मियों की मुठभेड़, दो लोग दबोचे

Sun, 04 Jan 2015 11:33 PM IST
(शारदानगर/महेवागंज) लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर वन रेंज के ओसिया बीट में देर शाम शिकारियों और वन कर्मियों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फॉरेस्ट टीम ने दो शिकारियों को मौके से धर दबोचा। साथ ही उनके कब्जे से एक बाइक और एक जंगली पशु का शव बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


शारदा नगर वन रेंज के फॉरेस्टर राजकुमार ने बताया कि शनिवार को वह गश्ती दल के साथ जंगल में भ्रमण कर रहे थे। इस बीच उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ लोग ओसिया जंगल में किसी जंगली पशु का शिकार कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने गश्ती दल पर फायरिंग शुरू कर दी।

जिसके बाद वनकर्मियों ने भी फायरिंग की। कई राउंड की फायरिंग करने के बाद वन कर्मियों ने दो शिकारियों को दबोच लिया, जबिक दो शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए शिकारियों के कब्जे से एक जंगली पशु का शव और बाइक बरामद करने का दावा किया है। वन विभाग पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें