फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के बहाने उड़ाए गहने

Sun, 04 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। खरीददारी के बहाने ज्वेलरी शाप से गहने उड़ाने वाली सातों महिलाओं को महिला पुलिस ने पकड़ लिया है। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी गए गहने बरामद किए गए। चित्रकूट की रहने वाली इन महिलाओं ने कस्बे के एक ज्वेलरीशाप से सोने, चांदी के गहने चुरा लिया था। इनके कब्जे से पुलिस को चोरी के जेवर भी मिले हैं। हिरासत में लेकर महिला थाने की पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर चौराहे पर स्थित संजय ज्वैलर्स में रविवार को अपराह्न करीब एक बजे सात महिलाएं गहने खरीदने के बहाने आई थीं। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं ने उससे सोने के झुमके दिखाने को कहा। साथ ही अंगूठी आदि कुछ और गहने देखे थे। डिजाइन पंसद नहीं आने का बहाना करके सभी महिलाएं दुकान से निकल गईं। महिलाओं के बाहर निकलते ही दुकानदार को अपने कुछ गहने कम मिले। इससे उसके होश उड़ गए। बाहर निकलकर उसने महिलाओं का पीछा किया। साथ ही घटना की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को भी दी।

दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी महिलाओं क ो रोक लिया। महिला थाने की पुलिस बुलाकर एसओ ने महिलाओं की तलाशी कराई। एसओ महिला थाना सीमा सिंह ने बताया कि इन महिलाओं के पास से दुकान से चोरी झुमका, अंगूठी और पायल बरामद हुआ। जिसे पहचान कराने के बाद दुकानदार को दे दिया गया। एसओ महिला थाना ने बताया कि हिरासत में ली र्गइं सभी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। एसओ के मुताबिक सभी महिलाएं चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें