फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट से बाइक सवार छात्र की मौत

Tue, 24 Nov 2015 11:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में रामापुर के निकट एक बस की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरा छात्र गंभीर है।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी अधिवक्ता मशकूर हुसैन का 15 वर्षीय पुत्र दानिश अपने साथी पंजाबी कॉलोनी निवासी देवराज सिंह के साथ किसी काम से रामापुर गया था। जहां एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दानिश ने दम तोड़ दिया जबकि देवराज का इलाज जारी है। दोनो डॉन बास्को कॉलेज के छात्र हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें