फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊषा देवी के नाम हुआ कोटा, हालात सामान्य

Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर/महेवागंज।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- जेल गेट चौकी इंचार्ज करेंगे हुए बवाल मामले की जांच 
 पुलिस की मुस्तैदी से गांव ओदारा में दूसरे दिन हालात सामान्य रहे, जबकि राशन कोटे का प्रस्ताव ऊषा देवी के नाम हो गया है। सोमवार को प्रस्ताव के समय हुए उपद्रव मामले की जांच जेल गेट चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के ओदारा गांव में सोमवार को राशन कोटे के चयन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी। जिसमें दो दावेदार सामने आए थे। प्रस्ताव के बीच दावेदार सालिक राम ने ऊषा देवी पक्ष के समर्थकों के ग्राम सभा से बाहरी होने का आरोप लगाते प्रस्ताव का विरोध कर प्रस्ताव रद्द करने की मांग की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इससे गुस्साई भीड़ ने बवाल कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। वाहनों को भी तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया था। पुलिस ने सालिक राम समेत कई लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर खुली बैठक में ऊषा देवी के नाम कोटे का प्रस्ताव कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक ने भी पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें