फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ग्रामीण बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास

Wed, 25 Mar 2015 10:36 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
ढखेरवा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में मंगलवार की रात जाली तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कैश रूम में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। शाखा प्रबंधक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया है कि मंगलवार की रात बैंक के सामने लगी जाली को तोड़कर चोर शाखा के अंदर घुस गए और कैश रूम में तीन जगह नकब लगाने का प्रयास किया। चोर नकब लगाने में असफल रहे। इससे पूर्व ढखेरवा की जिला सहकारी बैंक में पंद्रह फरवरी की रात चोर बैंक गेट पर लगे चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे लेकिन वहां भी कैश के अंदर घुसने में नाकाम रहे थे। इससे पहले कस्बे के धौरहरा मार्ग पर एक कृषि यंत्र और रेडीमेड सेंटर और एक सोने-चांदी की दुकान में नकब लगाकर चोर लाखों का माल पार कर चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें