फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के मलबे के नीचे  दबकर किशोर की मौत   

Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  हैरमखेड़ा खीरी। 
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमुनियां कढ़िले गांव में हुआ हादसा, मां घायल
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया कढ़िले में वृहस्पतिवार की दोपहर बांस-बल्ली हटाते समय नवनिर्मित दीवार अचानक भर भराकर गिर गई, जिससे उसके मलबे के नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन

गांव जमुनिया कढिले निवासी सुनील कुमार सिंह के घर नवनिर्माण चल रहा है। वृहस्पतिवार को परिवार के लोग लगाई गईं बांस-बल्ली हटा रहे थे। इसी बीच नवनिर्मित पक्की दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे दीवार के पास खड़ा गृहस्वामी का पुत्र वैभव(13) मलबे के नीचे दब गया। चीख पुकार होने पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग मलबा हटाकर उसे बाहर निकालते, उससे पहले ही वैभव की मौत हो चुकी थी। मलबे की चपेट में आकर उसकी मां लीलावती(35) भी घायल हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक वैभव सिंह श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। सूचना पर मितौली एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें