फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्ल और शारदा नदी में मिले दो युवकों के शव 

Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उल्ल नदी में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

शारदा नदी में मिला शव सीतापुर का निकला 
शहर से सटी उल्ल नदी और थाना ईसानगर क्षेत्र की शारदा नदी में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। उल्ल नदी में मिले 35 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जबकि शारदा नदी में बरामद हुए शव की पहचान सीतापुर जिले के थाना सकरन क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी 18 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। वह पांच दिनों से लापता था।
महेवागंज खीरी। सदर कोतवाली पुलिस को उल्ल नदी में युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर महेवागंज और मिश्राना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहचान न हो सकने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया नदी में मिले शव की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। एक हाथ पर कलावा बंधा है और नाम गुदा है, जो स्पष्ट नहीं है। सफेद रंग की बनियान और काले रंग की पैंट पहने है। शव करीब छह दिन पुराना लग रहा है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव पर चोटों के निशान हैं। हालांकि पुलिस चोटों से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव लुधौनी गांव के पास शारदा नदी पुल के पास नदी में उतराता एक शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के गांव रेहुआ निवासी गंगासागर ने सीतापुर जिले के थाना सकरन क्षेत्र के गांवल अल्लीपुर निवासी छोटेलाल भार्गव के 18 वर्षीय पुत्र अमित के रूप में की है। उन्होंने बताया कि मृतक उनका साला था, जो 28 फरवरी को तिलक समारोह में सुर्जाबाद गया था। जहां से वह अपने भाई की ससुराल बहरामपुर गांव थाना लहरपुर चला गया। वहीं से वह लापता हो गया। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। पुलिस चौकी खमरिया प्रभारी महेंद्र सिंह ने शव की शिनाख्त होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें