फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रही एक्शन मोबाइल पर फायर कर दो युवक फरार

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोली से सिपाही और होमगार्ड बाल-बाल बचा 
विज्ञापन

भागते समय आरोपियों के गिरे मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए 
मंगलवार को तड़के गश्त कर रही एक्शन मोबाइल के सिपाही और होमगार्ड पर राजगढ़ पार्क की दीवार के पास छुपे बैठे दो युवकों ने दो राउंड फायर किए और मौके से भाग निकले। हालांकि सिपाही और होमगार्ड बाल-बाल बच गए। भागते समय दोनों युवकों के गिरे मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने सिपाही की ओर से दोनों आरोपियों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सिपाही वीरबहादुर ने बताया कि उसकी मंगलवार की शाम एक्शन मोबाइल द्तिीय पर ड्यूटी थी। वह होमगार्ड बसंतलाल के साथ एक्शन मोबाइल से रात गश्त के लिए रवाना हुआ। तड़के 3.20 बजे गश्त करते हुए वह मोहल्ला राजगढ़ स्थित पार्क के पास से गुजर रहा था। इसी बीच उसकी नजर पार्क की दीवार के पास छुपे बैठे दो युवकों पर पड़ी। उसने एक्शन मोबाइल खड़ी कर दी और होमगार्ड के साथ पैदल छुपते हुए युवकों के पास पहुंचा तो दोनों युवक एक दूसरे का नाम लेकर कहीं चोरी करने की योजना बना रहे थे। इस पर जब उसने होमगार्ड के साथ दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने सामने आते हुए पुलिस पर दो फायर कर भाग निकले। गनीमत यह रही कि सिपाही और होमगार्ड बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि भागते समय दोनों आरोपियों के मोबाइल गिर गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिपाही वीरबहादुर की ओर से खलील और राजेश पता अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 401 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें