फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 11 घायल  

Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी। 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवाद मे तीसरे पक्ष के शामिल होने से हुई घटना
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेव में मसूर की मड़ाई की मजदूरी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे एक पक्ष की महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर पहले अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस  ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

ग्राम महादेव मजरा अमेठी निवासी संदीप वर्मा के खेत में मसूर की फसल थी, जिसकी कटाई और मड़ाई के लिए उसने गांव के ही मनोज, कैलाश, कन्ना आदि को ठेका दिया था। संदीप वर्मा ने बताया कि इस काम के लिए मजदूरी ढाई किलो मसूर प्रति बीघा तय की थी, लेकिन काम होने के बाद मनोज आदि पांच किलो प्रति बीघा मजदूरी लेने पर अड़ गए। इस बात पर दोनों पक्षों का बुधवार को विवाद हुआ था, लेकिन बाद में शांत हो गया। बृहस्पतिवार को मनोज पक्ष की मदद करने गांव के शिवसागर मिश्रा विवाद के बीच आ गए। आरोप है कि शिवसागर ने मनोज, अखिलेश, बाबू, बांके, दिनेश, रामभजन, छोटकन, कामता आदि करीब 40-50 लोगों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे संदीप वर्मा के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी, बांका आदि हथियारों से लैस होकर उसके घर घुस गए और मारपीट कर धारदार हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटा मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष के संदीप वर्मा, संतोष वर्मा, प्रेमपति, लालू, राजकुमार, मटरू लाल, ओमप्रकाश सहित सुशीला देवी, शिवरानी, ममता और प्रेमलता घायल हो गईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। सीओ हरीराम वर्मा ने बताया कि संदीप वर्मा की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि दूसरे पक्ष के मनोज की ओर से चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें