फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस की दुकानों और रेस्टोरेंट पर छापेमारी

Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
बंद करवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छोटी काशी में अधिकारियों ने बंद कराई मांस की दुकानें
विज्ञापन

 नगर में दोपहर को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से नगर में बिना लाइसेंस चल रहीं मांस की दुकानों और तीन मांसाहारी होटलों पर छापामारी कर हिदायत देते हुए दुकानें बंद करा दी हैं। नगर में एकाएक हुई कार्रवाई से मांस विक्रेताओं में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते छोटी काशी में अधिकारियों ने मांस की दुकानें बंद करा दीं।
दोपहर को एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी के नेतृत्व में सीओ अशोक कुमार यादव, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ नगर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बिना लाइसेंस बकरा और मुर्गे काटकर बेंचे जा रहे मांस की दुकानों पर छापेमारी कर बंद करने का आदेश दिया। साथ ही हिदायत दी कि जब तक लाइसेंस नहीं लिया जाता तब तक दुकानें नहीं खुलेंगी। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर में एकाएक हुई छापेमारी से मांस विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



यहां हुई छापेमारी
-मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे की मांस की दुकानों पर।
-अलीगंज रोड हफीजपुर रेलवे क्रासिंग के पास।
-अलीगंज रोड पर सेंटर वेयरहाउस के सामने।
-विकास चौराहा के पास मांस की दुकानों पर।


इन होटलों की हुई चेकिंग
-अलीगंज रोड पर मोहम्म्द उमर और मोहम्मद हफीज के मांसाहारी होटल।
-खुटार रोड पर प्रीत चिकन कार्नर और पंजाब चिकन कार्नर।


नहीं दिखा पाए लाइसेंस
पुलिस और प्रशासन की छापामारी टीम को नगर में संचालित कोई भी मांस विक्रेता या होटल मालिक अपना लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिस पर एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने मांस की दुकान और होटल बंद करने का आदेश दिया। चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस नगर में कोई मांस की दुकान या होटल नहीं चलेगा।
विज्ञापन


 

नई शासन व्यवस्था के तहत अभियान चलाकर नगर में चल रही अवैध मांस की दुकानें और मांसाहारी होटल बंद कराए जाएंगे। जिनके पास लाइसेंस हैं उन्हें काम करने दिया जाएगा। नगर में मांस विकेताओं और होटल मालिक लाइसेंस नहीं दिखा पाए हैं, जिन्हें बंद करा दिया गया है।
घनश्याम त्रिपाठी एसडीएम गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें