फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में दो किशोर डूबे, एक की मौत 

Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साथी के साथ तालाब पर गया था घूमने 
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के रायपुर गांव में तालाब में डूबने से ननिहाल में रह रहे थाना मितौली के गांव गरगटिया निवासी संजय शुक्ला के 13 वर्षीय पुत्र नितिन की मौत हो गई, जबकि डूब रहे उसके साथी को ग्रामीण बचाने में सफल रहे। नितिन काफी समय से गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी। 
विज्ञापन

गांव गरगटिया निवासी संजय शुक्ला ने बताया कि उनकी ससुराल गांव रायपुर निवासी बसंतलाल के घर है। उनका पुत्र नितिन शुक्ला काफी समय से ननिहाल में रहता था। शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्त गांव निवासी प्रकाश के 12 वर्षीय पुत्र अमित के साथ तालाब की ओर घूमने गया था। अचानक दोनों तालाब में जा गिरे। चीखपुकार होने पर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अमित को तो बचा लिया, लेकिन ग्रामीण जब तक नितिन को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही उसके  घर और ननिहाल में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है। घर वाले उसके शव को गरगिटया स्थित अपने घर ले गए और अंत्येष्टि कर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें