फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों समेत पांच पर दर्ज हुई लूट की रिपोर्ट

Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनपुर में चौकीदार को पीटने का मामला, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई 
विज्ञापन

रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनुपर में दलित चौकीदार की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों समेत पांच लोगों के खिलाफ लूट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामाधीन इंटर कॉलेज के चौकीदार संदीप वाल्मीकि ने बताया कि वह 27 अगस्त की सुबह करीब सात बजे कॉलेज आ रहा था। इसी बीच रास्ते में मिले कॉलेज के एक अध्यापक ने उसे जाति सूचक गाली दी। विरोध करने पर वहां मौजूद एक अन्य शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत करने संदीप स्कूल में मौजूद प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुुमार वर्मा के कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वहां पर आरोपी शिक्षक अपने पांच अन्य साथियों के साथ आ धमके और उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर प्रधानाचार्य की भी पिटाई की। मारपीट के दौरान हमलावर सोने की चेन आदि भी छीन ले गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर कॉलेज के शिक्षक सुशील मिश्रा, जोखूराम, उदय कुमार, ज्ञान प्रकाश, छैलबिहारी के खिलाफ  लूट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षा के मंदिर में उपजा विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें