फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Fri, 25 Dec 2015 06:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले के दो स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली के महेवागंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं मैलानी थाने के अंतर्गत बांकेगंज में तेज रफ्तार बस ने एक वृद्ध को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महेवागंज। खंभारखेड़ा मिल में गन्ना तोल कराकर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा वन पार्क के निकट अनियंत्रित होकर  ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाईं में पलट गई, जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर  चालक की मौत हो गई वहीं साइड में बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव भीराघासी निवासी 30 वर्षीय सुनील और 40 वर्षीय मधुराम शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। इस बीच इंदिरा वन पार्क के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाईं में पलट गई, जिसमें चालक और उसका साथी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे की सूचना  मिलते ही चौकी इंचार्ज समीर जावेद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद  से दोनों को बाहर निकाला। हालत गंभीर देख दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि मधुराम को भर्ती किया गया है।  
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बस रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध को रौंदती हुई निकल गई, जिससे वद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। कस्बा निवासी 60 वर्षीय अब्दुल सलाम उर्फ छोटे शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे नमाज अदा कर मस्जिद से लौट रहा था। रास्ते में दिल्ली से वापस आ रही प्राइवेट बस उसे रौंदते हुई निकल गई। बस चालक बस लेकर भाग निकला, जिसे कुकरा में पकड़ लिया गया। चालक को मैैलानी पुलिस ने हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें