फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलीय जीवों का शिकार करते दो लोग दबोचे

Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मछलीयों की मौत - फोटो : self
विज्ञापन
पांच शिकारी फरार, दो कछुए, 75 मछलियां, दो जाल बरामद
विज्ञापन

वन कर्मियों ने किशनपुर सेंक्चुरी के झादी ताल में जलीय वन्यजीवों का शिकार करते हुए दो शिकारियों को धर दबोचा। जबकि पांच शिकारी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए शिकारियों के पास से पांच कछुए, 75 मछलियां, दो जाल और पांच साइकिलें बरामद हुई हैं। 
बुधवार सुबह करीब पांच बजे गश्त के दौरान वन कर्मियों को किशनपुर वन्यजीव विहार की झादी ताल में सात लोग जलीय वन्यजीवों का शिकार करते दिखाई दिए। वनकर्मियों की टीम को देखकर शिकारी भाग खड़े हुए। वन कर्मियों ने इनमें से दो शिकारियों थाना भीरा क्षेत्र के बंशीनगर पिपरिया गांव निवासी संतोष कुमार और भगवानदीन को मौके से पकड़ लिया। जबकि पांच शिकारी बंशीनगर पिपरिया गांव निवासी जलधर, विनोद, नारायन, लालजीपुरवा निवासी, सागर, मगही गांव निवासी सागर भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

पकड़े गए शिकारियों के पास से पांच साइकिलें, दो जाल, एक प्लास्टिक की बोरी, जाल में फंसे हुए पांच जीवित कछुए और 75 मछलियां बरामद हुईं। कछुए और मछलियों को सुरक्षा के मद्देनजर फिर झादी ताल में छोड़ दिया गया। गिरफ्तार शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन

किशनपुर सेंक्चुरी के रेंज अधिकारी राम बरन यादव ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश कर जल्दी ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। शिकारियों को पकड़ने वाली वन विभाग की टीम में वन रक्षक पुष्कर सिंह, वन्यजीव रक्षक हंसराम राना, जैकार शाही आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें