फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर गिरोह के दो सदस्य  दबोचे, पांच बाइक भी बरामद

Mon, 10 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही।
विज्ञापन
आराोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बाइक समेत भागे थे दोनों आरोपी, शक होने पर पीछा कर पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

 वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर चोरी की बाइक समेत भागे दो युवकों को पुलिस ने पीछा कर निबौरिया चौराहा के पास दबोच लिया और बाइक के कागज मांगे। कागज न होने पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों युवक बाइक चोर गिरोह के सदस्य निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चार अन्य बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

एसओ दिनेश सिंह यादव ने बताया कि त्योहारों के चलते पुलिस रविवार को क्लेश हरण चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो युवक बाइक समेत पहुंचे, जिन्हें एसआई शिवकुमार सिंह ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पहले तो स्पीड कम की लेकिन बाद में आरोपी बाइक तेज रफ्तार में लेकर भाग निकले। शक होने पर पुलिस ने बाइक का पीछा किया और घेराबंदी कर निबौरिया चौराहे पर दबोच लिया। पुलिस के द्वारा बाइक के कागज मांगने पर आरोपी कागज नहीं दिखा सके। पुलिस दोनों आरोपियों  गुरचरन सिंह निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही और शाजिद निवासी खमरिया कोइलार कोतवाली तिकुनियां को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बरामद बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने जब कड़ाई की तो आरोपियों ने बताया कि वह लोग गिरोह बनाकर वाहन चोरी का काम करते हैं। चुराई गई बाइकों को नेपाल ले जाकर बिक्री करते हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दलराजपुर में पप्पू के गन्ने में खड़ी चार और बाइकें बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ चेचिस नंबर बदलने और बाइकों की चोरी करने का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। अन्य वाहन चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें