फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरनगर में दो घरों से लाखों की चोरी

Sun, 30 Aug 2015 07:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बहादुरनगर में शनिवार की रात एक मकान में रह रहे दो किराएदारों के घरों के ताले तोड़कर चोरों ने 1.45 लाख की नकदी समेत करीब साढ़े चार लाख कीमत के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों गृहस्वामी रक्षाबंधन के चलते परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। फोन से जानकारी मिलने के बाद दोनों लोग घर पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

रोडवेज पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी बृजेश चंद्र गुप्ता के मकान में किराए पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता राकेश शर्मा और खंभारखेड़ा चीनी मिल के कर्मचारी भूपेंदर सिंह अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। अधिवक्ता राकेश शर्मा की पत्नी एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। रक्षाबंधन के चलते दोनों परिवार अपने घर बंद कर बाहर गए हुए थे। शनिवार की रात को मेन गेट का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद दूसरी मंजिल पर राकेश शर्मा के कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों को खंगाल डाला। गृहस्वामी राकेश शर्मा के मुताबिक उनके घर से चोरों ने 1.30 लाख नकद, सोने की पांच चेन, छह कंगन, 18 अंगूठी, झुमकी, एक हार सेट, 12 जोड़ी पायल, सोने का कड़ा, कैमरा, दो मोबाइल सेट, चांदी के चार सिक्के समेत करीब चार लाख कीमत का माल पार कर दिया है। इसके बाद चोरों ने इसी मकान के दूसरे हिस्से में रह रहे बरेली के बहेड़ी निवासी भूपेंदर सिंह के कमरों का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से खंगालकर 15 हजार की नकदी और करीब 55 हजार कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पड़ोसियों को अल सुबह हो गई और उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक बृजेश चंद्र गुप्ता को दी, जो दूसरे मकान में रहते हैं। मकान मालिक ने दोनों किराएदारों को फोन से सूचना दी, जिसके बाद दोनों गृहस्वामी लौटे। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाल सदर रंजीत सिंह यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर में बढ़ा-चढ़ाकर दर्शाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें