फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान समेत दो गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2015 08:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अखिलेश पैलवी और मोहल्ला स्वरूपनगर सिकटिहा निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव के बंद मकान से बृहस्पतिवार की रात हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा कोतवाली पुलिस ने किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल और कैमरा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अखिलेश पैलवी के घर से नकदी समेत लाखों की कीमत का सामान चोरी कर लिया था। इसी रात को चोरों ने मोहल्ला स्वरूपनगर सिकटिहा निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव के बंद घर के ताले तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया था। दोनों की मामलों की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद राजापुर चौकी इंचार्ज सूर्यमणि यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने आगा साहब कोठी के पास से दो आरोपियों को धर दबोचा। इनकी पहचान पलिया क्षेत्र के गांव मझगईं निवासी खलील और मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी राकेश के तौर पर हुई है। इनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया लैपटॉप, कैमरा और मोबाइल बरामद किया है। दोनों आरोपियों ने एक साथ दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि दोनों के पास से 185 नशीली गोलियां भी मिली हैैं। दोनों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें