फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालाराम हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनर किलिंग: गुलौली कांड
विज्ञापन

हत्यारोपियों की निशानदेही पर घना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद
कोतवाली के गांव गुलौली में रविवार सुबह गांव निवासी लालाराम की फावड़े से हत्या करने के आरोपी मृतक की पत्नी के दो भाइयों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि हत्यारोपी पिता फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है। पति का शव रविवार की देर शाम गांव पहुंच गया था, लेकिन पति की मौत के चार घंटे बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली उसकी पत्नी रोली गौतम का शव घर न पहुंचने से अंतिम संस्कार नहीं हो सका। सोमवार को देर शाम मृतक दंपति का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी लालाराम की हत्या ससुर और तीन सालों ने कर दी थी। चारों हत्यारोपी पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज थे। ऑनर किलिंग में हुई लालाराम की हत्या से पुलिस के हाथपांव फूल गए थे। गांव में भी दहशत का माहौल था। घटना के बाद से हत्यारोपी घर में ताला डालकर भाग निकले थे। पति की मौत के चार घंटे बाद उसकी पत्नी रोली देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के पिता और तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी दो भाइयों अमित और विनय को शंकरपुर चौराहे से सोमवार सुबह पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जमुनहिया ताल के पास से घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद होने का दावा किया है। उधर, मृतक लालाराम का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम घर पहुंच गया, लेकिन उसकी पत्नी का शव पोस्टमार्टम न हो पाने के कारण नहीं आ सका था। इससे उसके शव का अंतिम संस्कार घर वालों ने नहीं किया गया था। सोमवार को देर शाम मृतक पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरे दिन भी गांव में रहा मातमी सन्नाटा
लालाराम की हत्या और उसके चार घंटे बाद पत्नी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया था। दूसरे दिन भी गांव के लोग दहशत में रहे और मातमी सन्नाटा छाया रहा। कई लोग दूसरे दिन भी ऑनर किलिंग में हुई इस घटना की चर्चा करते दिखे। कुछ ग्रामीणों ने दोनों मृतकों के नाम पर पौधे लगाने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें